Breaking News

CM केजरीवाल ने सेना से मांगी मदद; लाल किले में पानी भरा, राजघाट डूबा

दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।

इसके अलावा मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है।

लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं। अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। शाह ने पीएम को बताया, अगले 24 घंटे में यमुना का वाटर लेवल कम हो सकता है।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।
NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।
बाढ़ से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।
गुरुवार को दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग का रेगुलेटर खराब हो गया।
राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।
लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

About ANV News

Check Also

Panipat Crime

पानीपत में युवक की हत्या ,पार्टी के दौरान हुआ विवाद बदमाशों ने तेझधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के पानीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला पानीपत …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share