Breaking News
Sirmour News

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पटवारी और तहसीलदार को लगाई फटकार, अंबोण में सुनी लोगों की समस्या|

हिमाचल प्रदेश में तेज़ बारिश के कारण हिमाचल का हाल बेहाल हैं कही बाढ़ के चलते लोगो ने अपने घर गवाए तो कही भूस्खलन के चलते लोगों ने अपनी जान| वही अब, सिरमौर जिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंबोण गांव में बारिश से तबाह हुए आशियानों को लेकर महिलाओं का दुखड़ा सुनते हुए समय पर राहत राशि न पहुंचाने के लिए तहसीलदार और पटवारी को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई की अंबोण गांव के लोगों को फौरी राहत के तौर पर 10,000 की राशि जारी की गई है। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने तत्काल 90,000 रुपये जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबोण गांव में 1978 से भूस्खलन हो रहा है, इसका समाधान जूलॉजिकल सर्वे से करवाया जाएगा। उन्होंने अंबोण के लोगों की मांग पर उन्हें कहीं और बसाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही उपायुक्त सिरमौर को आदेश दिए कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उसका अलग से मुआवजा सभी किसानों को दिया जाएगा। (Sirmour News)

20 मिनट छात्राओं से की बात, बोले, दो महीने में भेजेंगे शिक्षक

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिरमौर दौरे पर सतौन पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री चौपर से उतरकर सीधा स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों संग 20 मिनट बिताए और बच्चो से कुछ बाते करी । मुख्यमंत्री निर्धारित समय से ठीक एक घंटा देरी से दोपहर 12:10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के खेल मैदान में उतरे। यहां 10 मिनट वह कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद वह स्कूल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से सवाल किए। छात्राओं से दुलार कर उन्होंने एक-एक से पूछा कि क्या बनोगे।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने छात्रों से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही खेल मैदान के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री के सवाल पर बच्चों ने स्कूल में अध्यापकों की कमी से भी अवगत कराया। छात्राओं ने कहा कि स्कूल भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चो को आश्वासन देते हुए कहा कि इन विषयों के खाली पद दो माह के भीतर भरे जाएंगे। छात्राओं ने कहा कि इस स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जा रहा है, इसमें हॉकी का एस्ट्रोटर्फ जोड़ा जाए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टाफ सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। (Sirmour News)

अनुराग ठाकुर बताएं कब जारी हुई पहली अंतरिम किस्त : सुक्खू

वहीं, नाहन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी घेरते हुए कहा कि अनुराग बताएं कि केंद्र सरकार की ओर से कब और कहां अंतरिम राशि की पहली किस्त जारी हुई है। प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली अंतरिम राहत राशि का अब तक इंतजार कर रही है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को इस समय आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए| हालांकि, सिरमौर जिले के दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंबोण गांव को सब कुछ जल्द से जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया हैं|

About ANV News

Check Also

Himachal News

धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा द्धारा आज व्यवसायिक प्लान तैयार करने की कार्यशाला आयोजित की गई

धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा द्धारा आज अम्बेडकर भवन सजाओपीपलु में अपना व्यवसायिक प्लान तैयार …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share