Breaking News
Himachal News

आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने राजस्थान सरकार का किया आभार व्यक्त|

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है। (Himachal News)

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके। (Himachal News)

About ANV News

Check Also

Manali News

Manali News: लापता धावक की तलाश में जुटी रेस्कयू टीम

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के भृगु झील की ओर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए धावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share