प्रदेशभर में काफी ठंड बढ़ गई है। हिमाचल में बीते कुछ दिनों पहले बर्फ़बारी भी हुई थी,..जिससे की जगह-जगह ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन अब प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद इस सप्ताह से शीतलहर और कोहरा सताने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में जहां शीतलहर की वॉर्निंग जारी की है। वहीं मैदानी जिलों में घना कोहरा आने की संभावना जताई है। प्रदेशभर में रविवार को ठंडा दिन रहा। राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।देहरादून में भी दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई।वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ के ऊपर अब पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।