सरकाघाट : हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट व धर्मपुर डिपो के निरीक्षकों द्वारा दोनो डिपो की स्युंक्त कार्यकारिणी का सरकाघाट एचआरटीसी यांत्रिक कार्यशाला में सर्व सम्मति से गठन किया गया| जिसमें मूल राज शर्मा उप-निरीक्षक धर्मपुर को प्रधान चुना गया जबकि धर्म सिंह उप-प्रधान जगदीश कुमार महासचिव राजेश कुमार संयुक्त सचिव सुजीत सिंह कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रेस-सचिव महेन्द्र सिंह जबकि रमेश चन्द्र अत्री को कानूनी सलाहकार चुना गया इसके अलावा सदा राम अनिल कुमार विश्वनाथ बिन्द्र कुमार पुष्प राज और राजमल कार्यकारिणी सदस्य चुना गया|
