Breaking News
Sirsa News

कांग्रेस नेताओ ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, किसानों की मांगे पूरी न हुई तो धरना आंदोलन में होगा तब्दील

सिरसा। जिला सिरसा के गांव नेज़ियाखेड़ा के पास किसानों के धरने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी पहुंची और समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओ ने किसानों से पूरे मामले की जानकारी ली और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अगर इस समय अवधि में किसानों की सभी मांगे पूरी न हुई तो यह धरना आंदोलन में तब्दील होगा। आज इस धरने पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, अमीर चावला, वीरभान मेहता, राजेश चाडीवाल, लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, गजानंद सोनी, दलीप बाजेका, दलीप नेज़िया, ओम डाबर इत्यादि मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि पानी मूलभूत सुविधा हैं। किसान अगर पानी के लिए उलझेंगे और धरना देंगे तो यह गलत हैं। शर्मनाक बात ये हैं कि नहर में पानी नहीं हैं, जिस कारण सिंचाई सहित अनेक परशानिया सामने आ रही हैं। अनेक गांव के लोग मजबूर होकर धरने पर हैं और प्रशासन के कानो पर जू तक नही रेंग रही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे की भीतर प्रशासन ने धरने पर पहुंचकर सुध नहीं ली और पानी मुहैया नहीं करवाया तो फिर यह धरना आंदोलन में तब्दील होगा और इस आंदोलन में पूरे जिला, सभी गांव के लोग धरने पर बैठेंगे और इसके लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर प्रशासन होगा।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share