चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल अम्ब के अधीन आते गाँव लोहराली चरुडू पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसमे चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक बलवीर चौधरी व गग्रेट विधानसभा के विधायक राजेश ठाकुर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में विशेष मुख्यातिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर उपस्थित रहे।
व पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ओर जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पिछले काफी लंबे से इन पुल को लेकर जिलावासियों की मांग थी लेकिन कांग्रेस के राज में किसी ने भी इस ओर ध्यान नही दिया लेकिन अब जाकर इस पुल का निर्माण होने जा रहा हैंजोकी जिला व क्षेत्रवासियों के लिए हर्षोल्लास की बात है।
आपको बता दे कि यह पुल 43 करोड़ 37 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा। ओर चुरुडू से लोहराली मार्ग को जोड़ेगा। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की काफी लंबे समय से मांग थी। जोकि आज जाकर पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करता हु जिनके लगातार प्रयासो से 43करोड़ 37लाख सकृत हुआ और नहीं बल्कि पूरा ऊना जिला की बहुत बड़ी मांग की और वर्षों से कांग्रेस के लोग इसे अनदेखा कर रहे थे क्षेत्रवासियों के लिए यह मार्ग लाभान्वित सिद्ध होगा।