Breaking News

निगम ने की एंटी एंक्रोचमेंट टीम ने 10 रेहड़िया की जब्त सभी रेहड़ी वालों को लगाया 1-1 हजार रुपए फाइन

5 जुलाई, पंचकूला।

एंक्रोचमेंट के खिलाफ नगर निगम द्वारा शुरू की गई मास ड्राइव लगातार जारी है। परमानेंट या टेंपरेरी एंक्रोचमेंट करने वालों पर नगर निगम सख्ती बनाये हुए है और एंक्रोचमेंट को हटाने के लिए नगर निगम लगातार ड्राइव चला रहा है। बुधवार को नगर निगम की एन्टी एनक्रोचमेंट टीम एक बार फिर अतिक्रमण हटाने विभिन्न सेक्टर्स में पहुंची। सबसे पहले निगम की टीम सेक्टर 4/11 डिवाइडिंग रोड पर पहुंची जहां टीम ने फल,सब्जी बेचने वाले 5 लोगों के 1-1 हजार रुपए के चालान किए और 5 रेहड़ियां जब्त की। इसके बाद टीम सूचना मिलने पर सेक्टर 8/17 डिवाइडिंग पर पहुंची और करवाई की। यहां भी 5 रेहड़िया जब्त करते हुए 1-1 हजार रुपए के चालान किए। इसके बाद टीम सेक्टर 10/9 डिवाइडिंग रोड पर पहुंची और एक रेहड़ी जब्त की और रेहड़ी वाले का 1 हजार रुपए का चालान किया।
निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि निगम एंक्रोचमेंट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की एंक्रोचमेंट करने वालों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आने वाले दिनों में पंचकूला एनक्रोचमेंट मुक्त होगा और शहर में कहीं पर भी रेहड़ी लगी हुई नहीं दिखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का किसी का रोजगार छीनने का इरादा नहीं है। उन्होंने एंक्रोचमेंट करने वालों से अपील करते हुए कहा कि वे एंक्रोचमेंट ना करें और रेहड़ी लगाने वाले अपनी रेहड़ी को एक जगह पर खड़े ना करें और चलते फिरते ही अपने सामान को बेचें ताकि एनक्रोचमेंट पर लगाम लगाई जा सके।

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share