Breaking News

हरियाणा सिविल सचिवालय में खुला क्रेच

(चंडीगढ़)– हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय में नवनिर्मित क्रेच का निरीक्षण किया। क्रेच की स्थापना से अब कर्मचारी काम पर रहते हुए अपने बच्चों को बिना किसी चिंता के इस क्रेच में छोड़ सकेंगे, जहां बच्चों को उनके समग्र विकास के लिए प्रेरक वातावरण प्रदान किया जाएगा। यह क्रेच कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए सभी पर्याप्त सुविधाओं से सुसज्जित है।

आज यहां क्रेच में सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को क्रेच में और खिलौने व कुछ मनोरंजक खेल जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर क्रेच में अपने बच्चे की देखभाल के लिए महिला (मातृ) कर्मचारियों को वालंटियरी आधार पर लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव, सचिवालय स्थापना समवर्तक सिंह खंगवाल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि शिशु आहार कक्ष, पेंट्री, दवा किट, प्राथमिक चिकित्सा, पीने का साफ पानी और शौचालय सहित सभी शिशु देखभाल सुविधाएं क्रेच में उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्य सचिव ने हरियाणा सिविल सचिवालय में पुस्तकालय का भी दौरा किया। उन्होंने पुस्तकालय के अधिकारियों को अधिक से अधिक ई-बुक्स की व्यवस्था करने और किंडल पर पत्रिकाएं जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को किंडल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

About vira

Check Also

हरियाणा में करंट लगते ही जलने लगा मजदूर हुई दर्दनाक मौत

यमुनानगर के खजूरी रोड पर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाला जसलीन अली लेबर क्वार्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share