चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने बढ़ती हुई सब्जी और राशन की महंगाई पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है। दीपा ने कहा कि क्या चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष चंडीगढ़ भाजपा की महिला संसद किरण खेर महिला पार्षद महिला मोर्चा की प्रधान और भाजपा के नेता क्या टमाटर और अन्य सब्जी नहीं खाते क्या इनका गुजारा बिना सब्जी के चल रहा है क्या। क्यों नहीं मध्यमवर्गीय और निचले वर्ग की समस्याओं को भाजपा सरकार समझती।
दीपा ने कहा कि शहर के लोग महंगाई से बहुत परेशान है आज सब्जी के रेट मीडिया को साझा करते हुए बताया कि
टमाटर: 120-140
लहसुन: 200
धनिया: 240
अदरक: 250
बैंगन: 80
परवल: 80
लोबिया:60
लौकी: 40
जीरा: 700
तूर/अरहर दाल:140-160
सरसों का तेल: 130-140
रिफाइंड आयल:140-150
गैस सिलिंडर: 1140
महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे ने सवाल किया है कि मध्यमवर्गीय और निचले वर्ग के लोग अपना जीवन को कैसे रोजमर्रा की जिंदगी में चलाएं ।
मोदी सरकार और उनकी वित्त मंत्री क्यों नहीं रोजमर्रा के जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले सब्जियों और राशन को सस्ता करती।
दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के चुनावों में कहा था की “ना मैं खाऊंगा ना मैं दूसरों को खाने दूंगा ” यह बात सच हो गई है जब महंगाई इतनी हो जाएगी तो लोग खाएंगे क्या।
दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो ब्रेकफास्ट में मशरूम खाए और देश की जनता को रोटी खाने से भी मजबूर किया जा रहा है। सरकार बढ़े हुए रेटों को वापस ले।