Breaking News
Himachal News

Himachal: उप मुख्यमंत्री ने लाहुल घाटी को दी करोड़ों की सौगात

केलांग। केलांग शहर के लोगों को अब सर्दियों में भी पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को लाहुल घाटी के दौरे के दौरान घाटी के लोगों को करोड़ों की सौगात दी है। उन्होंने आज केलंग में लगभग 23 करोड़ की लागत से एंटी फ्रीजिंग पेय जल योजना का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने बिलिंग में एचआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी ओल्ड पेंशन के सबसे प्रबल हकदार हैं। निगम के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें बिना मांगे ही यह तोहफ़ा दे दिया है। केलांग में एचआरटीसी के वर्कशॉप में आवास भवन की आधारशिला रखने के बाद कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि केलोंग डीपो के बेड़े में वर्तमान में 74 बसें चल रही हैं। आने वाले और अधिक इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन लागू करने पर डिप्टी सीएम को समान्नित कर आभार प्रकट किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज केलांग के बिलिंग में एचटीसी के कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी ओल्ड पेंशन के सबसे प्रबल हकदार हैं। निगम के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें बिना मांगे ही यह तोहफ़ा दे दिया है। डीपो के बेड़े में वर्तमान में 74 बसें चल रही हैं। आने वाले और अधिक इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन लागू करने पर डिप्टी सीएम को समान्नित कर आभार प्रकट किया।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share