सरकाघाट। एनपीएस के कर्मचारियों ने आज से पहले जो भी चुनाव करवाए हैं, वह पूर्णतया असंवैधानिक तरीके से करवाए गए हैं तथा भविष्य में वह किसी भी हाल में मान्य नहीं होंगे यह बात सरकाघाट में अयोजित राजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की संयुक्त आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मण्डी के पुर्व अध्यक्ष एवंम पूर्व प्रदेश स्योंजक संजय गारला और जिला मण्डी के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश राव ने कहा कि एनपीएस के कर्मचारियों ने अब तक जो भी चुनाव करवाए हैं वह पूर्णतया असंवैधानिक तरीके से करवाए गए हैं तथा भविष्य में वह किसी भी हाल में मान्य नहीं होंगे और ना ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पुराने सदस्यों को उन चुनावों में शामिल नहीं किया है, जो बिलकुल सही नहीं है।
संजय गारला ने कहा की अब तक हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों के चुनाव संपन्न हो गए हैं तथा बाकी पांच जिलों के बचे हुए चुनाव भी जल्द संपन्न करवा दिए जाएंगे तथा 25 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी हो जाएगा। उन्होने बताया की इस चुनाव में प्रदेश के पूर्व संयोजक त्रिलोक ठाकुर, संयोजक एलडी चौहान, उद्यान विभाग के अध्यक्ष राजीव चौहान, जिला शिमला के अध्यक्ष निपी ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष गोपाल शर्मा विशेष तौर से उपस्थित होंगे। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मण्डी के पुर्व अध्यक्ष एवंम पूर्व प्रदेश स्योंजक संजय गारला ने जिला मंडी की 17 इकाइयों के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों से अपील की है कि वह डिग्री कॉलेज सरकाघाट में 14 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस चुनाव का हिस्सा बनें।