Breaking News
Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रह। इस बीच फरीदाबाद में डॉक्टर अशोक तंवर के कई प्रस्तावित कार्यक्रम रहे। वही डॉक्टर अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह भाटी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने बल्लभगढ़ के उदासीन आश्रम पहुंचे, जहां अशोक तवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज 2 अक्टूबर है और महात्मा गांधी जी की जयंती भी ऐसे में लोगों को स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना चाहिए और अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए, जिससे अपना भारत स्वच्छ भी रहेगा और लोग स्वस्थ भी रहेंगे। वहीं, अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश के अंदर अपनी सरकार जरूर बनाएगी वहीं उन्होंने कहा कि 2019 में ही प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बन जाती यदि कांग्रेस के नेता सही ढंग से उनके साथ देते।

वही फरीदाबाद से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए डॉक्टर अशोक तंवर बल्लभगढ़ पहुंचे हैं वहीं उन्होंने कहा कि आज 2 अक्टूबर है और गांधी जयंती के उपलक्ष में उन्होंने गांधी जी के भावनाओं से प्रेरित होकर अपने जन्मदिन को दूसरे लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया है, आज के दिन वह लोगों में लिए प्रसाद बांटकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

About ANV News

Check Also

Haryana News

शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी- विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता

चंडीगढ़, 7 दिसंबर। हरियाणा विधानसभा के 15 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share