Breaking News

फरीदाबाद आम आदमी पार्टी से फरीदाबाद के चुनाव प्रभारी डॉक्टर अशोक तंवर 

फरीदाबाद आम आदमी पार्टी से फरीदाबाद के चुनाव प्रभारी डॉक्टर अशोक तंवर ने आज फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर कई जनसभाओं को संबोधित किया और लगातार आम आदमी पार्टी को मजबूत करते हुए नजर आए इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 आशियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक तंवर ने आने वाले निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत जीत का दावा किया इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद जिले से आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।।

वही जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी पार्टी लगाता गरीब जनता को कुचलने का काम कर रही है हाल ही में परिवार पहचान पत्र कार्ड के नाम पर गरीब जनता के राशन कार्ड काट दिए गए हैं तो वही लगातार महंगाई भी आसमान छू रही है बीजेपी पार्टी गरीब और आम जनता की पार्टी नहीं बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यापारियों की पार्टी है अशोक तंवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले निगम चुनावों में फरीदाबाद से 45 वोटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव के लिए उतरेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि निगम का चुनाव आम आदमी पार्टी के पाले में होगा इतना ही नहीं डॉक्टर अशोक तंवर ने 2024 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की हरियाणा में 75 से अधिक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आने की बात कही निगम के चुनाव को लेकर डॉक्टर अशोक तवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डरती है इसीलिए तो वह पहले सरपंची का चुनाव लेट कर आ रही थी और अब निगम का चुनाव भी देरी से करा रही है भारतीय जनता पार्टी डरती है कहीं ऐसा ना हो कि उन्हें निगम के चुनाव में मुंह की खानी पड़े और उन्हें पूरा विश्वास भी है कि इस बार निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने मुंह की खानी पड़ेगी साथी अशोक तंवर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए और लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए एक नंबर भी दिया है जिस पर लोग मिस कॉल करके आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं तो वही डॉक्टर अशोक तंवर ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा इस नंबर पर मिस कॉल कर आम आदमी पार्टी से जुड़े।।

About ANV News

Check Also

भूख हड़ताल पर बैठे 11 सफाई कर्मचारी

चरखी दादरी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share