Breaking News

डॉ.मनसुख मांडविया ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भाजपा मंडल द्रंग की बैठक में लिया भाग

(सचिन शर्मा)- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बिजनी में भाजपा मंडल द्रंग की बैठक में भाग लिया। जहां स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम और कांग्रेस के लिए रेवड़ियां बांटने का साधन है। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समूचे प्रदेश का विकास किया है। आज यहां अगर विकास नहीं किया होता तो कांग्रेस का विधायक कौल सिंह ही होता लेकिन हैरानी की बात है कि यही सबसे ज्यादा शोर मचाते रहे कि प्रदेश में धर्मपुर और सराज के अलावा कहीं विकास नहीं हुआ और आज वे खुद दूसरी बार हारकर घर बैठ गए हैं। यहां की जनता ने पूर्ण चंद ठाकुर को अपनी सेवा के लिए जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महत्व के दिन भी सार्वजनिक मंचों से राजनीतिक बयानबाजियां कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक नए नवेले मंत्री पहले अपने विभाग को ढंग से समझ लें और उसके बाद ही हमारे ऊपर बयानबाजी करें तो बेहतर होगा। इनके पिता के पास भी लोक निर्माण विभाग रहा है और उनके समय पांच साल में सिर्फ अढ़ाई हज़ार किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ लेकिन हमने पांच साल में रिकार्ड पांच हज़ार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया। आज सड़कों की दशा बहुत अच्छी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रणनीति पर कार्यकर्ता काम करें। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि द्रंग भाजपा का हर कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों की सफलता हेतु पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीतेंगे। मैंने दो दिनों में इस बात को महसूस किया है कि यहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और जुनून है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर राजनीति ना करें। ऐसा आभास हो रहा है कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना को ठंडे बस्ते में डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के हितों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं है। या तो वह जीतता है या फिर सीखता है। कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है जबकि अन्य दलों के लिए देश प्रथम के बजाय सत्ता सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 15 करोड़ की व्यवस्था इसलिए की गई है कि इसमें मंडी जिला के लोगों का हित है। हालांकि यह कार्य प्रदेश सरकार का था लेकिन यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए केंद्र की ओर से पैसे की व्यवस्था की गई है क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता के लिए जिम्मेदारी निभाना प्रमुख है। जितना कर सकते हैं उतना ही हम कहते हैं। आने वाले दिनों में फिर यहां का प्रवास करता रहूंगा।

About ANV News

Check Also

राजस्थान रोडवेज बस रोड पर खड़े ट्रक में जा टकराई

 राजस्थान  रोडवेज बस जो कि आज बल्लभगढ़ से सवारियां लेकर राजस्थान भरतपुर जा रही थी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share