Breaking News

यमुनानगर सिविल अस्पताल में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्त हरियाणा कार्यक्रम का किया आयोजन

यमुनानगर के सिविल अस्पताल में आज यमुनानगर पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्त हरियाणा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के वन एवं शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुज्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की उनके साथ-साथ यमुना नगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा यमुनानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजेश सपरा पुलिस अधीक्षक मोहित होंडा यमुनानगर सिविल सर्जन मनजीत सिंह व अन्य पुलिस प्रशासन के कर्मचारी गण खेल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंगनवाड़ी आशा वर्कर हेल्पर और समाज के अन्य सामाजिक संगठनों ने नशे के खिलाफ इस रैली में भाग लिया इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना है क्योंकि आज चारों तरफ नशा युवा वर्ग के सर चढ़कर बोल रहा है नशे के कारण ही आज समाज में अपराध बढ़ते जा रहे हैं हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुज्जर ने बातचीत करते हुए बताया कि नशा किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है आज नशे के कारण समाज में रहने वाले लोगों के घर के घर पूरी तरह से बर्बाद और तबाह हो रहे हैं जिसके लिए सरकार गंभीर है और नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को नशे से दूर रखा जा सके इसी उद्देश्य से आज यमुनानगर पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली जा रही है जो शहर के मुख्य चौकों से होती हुई तेजली खेल परिसर में जाकर समाप्त होगी इस रैली में युवा वर्ग खिलाड़ी और समाज के सभी संस्थाएं और सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं ताकि लोगों को अधिक से अधिक नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके सरकार का भी यही प्रयास है लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए और नशे से दूर रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए समय-समय पर सरकार और पुलिस प्रशासन मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाते रहते हैं जो कि आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा

About ANV News

Check Also

Sirsa News

पंजाबी शिक्षकों ने विधायक शीशपाल केहरवाला का जताया आभार

सिरसा। पिछले लंबे समय से हरियाणा में पंजाबी शिक्षकों की भर्ती न किए जाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share