Breaking News
Delhi News

DTC सेवानिवृत्ति कर्मचारी संघ ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के रिटायर्ड कर्मचारियों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। दरअसल ये रिटायर्ड कर्मचारी पिछले 3 महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं। पेंशन नहीं मिलने के कारण रिटायर्ड कर्मचारियों का घर खर्च चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी के चलते डीटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जगह-जगह जाकर साथी रिटायर्ड कर्मचारियों को एकजुट कर रहा है और आने वाले समय में केजरीवाल सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारी लाम बंद हो रहे हैं।

डीसी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखबीर सैनी का कहना है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के करीब 21000 कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से उनकी पेंशन नहीं मिली है। जिसकी वजह से बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी बेहद परेशान है। पेंशन नहीं मिलने की वजह से उनका घर चलना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं बुढ़ापे के कारण आने वाली बीमारियों का इलाज करवाने में भी उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें कई महीने तक पेंशन नहीं मिली थी। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार ने उन्हें पेंशन दी थी। उनका कहना है कि एक तरफ तो केजरीवाल सरकार मुफ्त की योजनाएं चल रही है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए फंड नहीं होने की बात भी कह रही है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के रिटायर्ड कर्मचारी ने बहादुरगढ़ की अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई। उन्होंने सरकार से रिटायर्ड कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाने की भी मांग की। इन सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से अपनी पेंशन को लेकर लड़ाई लड़ने का मूड बना लिया है। लेकिन अब सेवानिवृत कर्मचारियों की चेतावनी का दिल्ली सरकार पर क्या असर होता है यह देखने वाली बात होगी।

About ANV News

Check Also

Delhi School Bomb Blast

Delhi School Bomb Threat: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को मिला बम की धमकी भरा मेल, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में ‘बम की धमकी’ मिलने से स्कूल परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share