हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन ब्लॉक में पेन डाउन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद् कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जयराम सरकार सोई हुई सरकार है और पिछले 11 दिन से जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर है और यह कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। जयराम सरकार को इस विसंगति को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाना चाहिए ताकि इन कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों के बराबर वितीय लाभ और अन्य प्रकार के सभी लाभ मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।
विधायक सुक्खू ने कहा कि इन कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल शुरू करने से पहले 15 दिन पहले अल्टीमेटम दिया था लेकिन प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया,मजबूरन इन सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। विधायक सुक्खू ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी प्रकार के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं सभी युवाओं और अन्य सभी नागरिकों को अपने सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने में दिक्कत आ रही है और अन्य सभी प्रकार के जनमानस के दैनिक कार्य रुक चुके है।
इस मौके पर उन्होंने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता में आएगी तो कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों को या ग्रामीण विकास या फिर पंचायती राज में विलय करेगी। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद,कैप्टन प्रेम चंद, गलोड़ पंचायत प्रधान संजीव कुमार, कश्मीर पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार, कमलाह पंचायत प्रधान कुशाल सिंह, घलू पंचायत प्रधान सुनील कुमार, करौर पंचायत प्रधान राजीव सोनू, बसारल पंचायत प्रधान रमना, जोलसप्पड पंचायत प्रधान मीना कुमारी, सनाही पंचायत प्रधान रीता देवी, गोईस उप प्रधान संजीव कुमार, गाहली उपप्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा उपप्रधान संजय कुमार, कमलाह पंचायत उपप्रधान विजय सिंह, करौर पंचायत उप प्रधान पृथ्वी सिंह,नादौन नगर पंचायत वार्ड सदस्य शम्मी सोनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर चौधरी बबलू आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।