Breaking News
Manali News

बीआरओ की उपलब्धियों के साथ लें जायके का मजा

मनाली। मनाली आने वाले पर्यटक अब बीआरओ की उपलब्धियों के साथ जायके का भी मजा ले सकेंगे। बीआरओ ने मनाली में प्रदेश का पहला व देश का दूसरा बीआरओ कैफे खोल दिया है। बीआरओ सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगा। बीआरओ ने पब्लिक प्राइवेट पार्टरनशिप (पीपीपी) मोड़ पर इस कैफे को बनाया है। आज दिल्ली से रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मनाली के इस बीआरओ कैफे का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान बीआरओ दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर विशाल गुलेरिया व कमांडर शबरिश वचाली मौजूद रहे। (पीपीपी) मोड़ पर कैफे का संचालन करने वाले संचालक सुरेश शर्मा व नरेश शर्मा ने बताया कि बीआरओ के साथ खोला गया देश का यह दूसरा व हिमाचल का पहला कैफे है।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को स्वादिष्ठ भोजन उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होने बताया कि मनाली के बाहंग में उनका यह पहला कैफे है जबकि जल्द ही सोलंग व अटल टनल के साउथ पोर्टल में बीआरओ के साथ कैफे खोला जाएगा। बीआरओ दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर विशाल गुलेरिया ने बताया कि बीआरओ कैफे खोलने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक से अधिक कैफे खोले जाएंगे ताकी सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share