Breaking News

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने का हरसम्भव प्रयास

आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वैलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने का हरसम्भव प्रयास हो रहा है, आयुर्वेद पर्व के
समापन समारोह में बोले पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह

चंडीगढ़,
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के आयुर्वेद महापर्व 2023 श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 में तीसरे दिन भी सैकड़ों लोगों ने मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया ।

3 दिन आयुर्वेद पर्व पर देश भर से आए आयुर्वेद के विद्वान मंथन करते रहे व आयुर्वेद में रिसर्च की आवश्यकता पर जोर दिया।

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं राज्यसभा चंडीगढ़ द्वारा आयुर्वेद पर्व 2023 का आयोजन श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में किया गया । यह जानकारी डॉ गीता जोशी ने दी व बताया कि आयुर्वेद पर्व में आयुर्वेद में हो रही नई रिसर्च वर्क व नई त्वरित प्रभाव वाली दवाओं पर और अधिक काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। समापन समारोह में पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह आयुर्वेद पर्व में शिरकत की व कहा कि आयुर्वेद मॉडर्न मेडिसिन के समन्वय से ही भारत की 135 करोड़ की जनता को संपूर्ण स्वास्थ्य दिलाना संभव होगा। अब वक्त आ गया है जब भारत के आयुर्वेद में मॉडर्न मेडिसिन के चिकित्सकों को मिलकर भारतवर्ष की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा

About ANV News

Check Also

मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया

प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स बिछड़े लोगों को मिलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share