Breaking News
Farmers Protest

Farmers Protest : बाढ़ से ख़राब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी|

बाढ़ से ख़राब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने चंडीगढ़ में अपना धरना जारी रखा. इसी कारण पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है और उन रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इन सभी बॉर्डर पर हैवी बैरिगेटिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से वंचित रह सकते हैं। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर है। (Farmers Protest)

बाढ़ के बाद बर्बाद हुई फसल

पंजाब में आई बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी, जिसको लेकर किसानों द्वारा पहले तो पंजाब के संगरूर में धरना दिया गया। वही अब इसके चलते हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया गया है। हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 2200 जवानों की तैनाती की गई

हरियाणा और पंजाब की 16 किसान यूनियन को 22 अगस्त को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली। हरियाणा और पंजाब से लगने वाले सभी 18 बॉर्डर एरिया सोमवार की शाम तक सील कर दिया गए हैं, वही, एक किसान नेता को पुलिस हिरासत में ले लिया है। चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के सुपरविजन में 2200 जवानों को तैनात किया गया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रदर्शनकारी को कानून के खिलाफ जाकर एंट्री नहीं करने देंगे। यदि ऐसा होता हैं तो पुलिस द्वारा उस प्रसर्शनकारी पर कार्यवाई भी हो सकती हैं| (Farmers Protest)

सरकार के खिलाफ किसानों का दिखा आक्रोश

फसलों के मुआवजे समेत अपनी कई मांगों को लेकर किसान आज धरना दे रहे हैं। पुलिस ने संगरूर में लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया है। संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि किसानों ने कल से धरना दे रखा है। पुलिस ने जब उनसे हाईवे पर धरना खत्म करने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से साफ़ मना कर दिया और कहा कि वह अब पुलिस स्टेशन के पास धरना लगाएंगे। हालांकि, किसान अभी अपनी मांगो के चलते और बाढ़ के कारण ख़राब हुई फसल के लिए आज धरना दे रहे हैं|

About ANV News

Check Also

Panipat Crime

पानीपत में युवक की हत्या ,पार्टी के दौरान हुआ विवाद बदमाशों ने तेझधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के पानीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला पानीपत …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share