Breaking News
Haryana News

किसानों को खाद की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी : राजेंद्र संधू

सिरसा। भाजपा किसान मोर्चा की एक अति आवश्यक बैठक जिला कार्यालय सिरसा में हुई। जिसमे किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र संधू, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सुनील वत्स व सिरसा जिला किसान मोर्चा प्रभारी धर्मवीर जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रह। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जिकेश मेहता ने की। इस दौरान आए हुए पदाधिकारियों ने जिला के महामंत्री व पार्षद सतगुरु सिंह व जिला महामंत्री ठाकुर भागवत जी को 10-10 मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया।

इस दौरान संगठन के द्वारा की गई गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गईं। संधू ने बताया की सरकार के द्वारा किसान हित में अनेक योजनाएं चलाई गई है। जिसका किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा की किसानो को अब खाद लेने की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की हर समस्या को हल कराने के हर संभव प्रयास करेगा। खाद की कालाबाजारी न हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ-साथ उन्होंने किसानों को भी अपील की है कि इसमें सभी मिलकर साथ दे तभी हमारा लक्ष्य सफल होगा।

About ANV News

Check Also

Haryana News

विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को मिल रहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़, 10 दिसंबर। हरियाणा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share