नालागढ़। नालागढ़ व बद्दी के मलपुर में एफ.सी.आई. ने धान की खरीद शुरू कर दी है। पहले दो दिन में 460 क्विटल धान की खरीद हुई। किसान धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। पिछले वर्ष 32 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी। एफ.सी.आई. ने मलपुर व बद्दी में दोनों स्थानों झरने लगा दिए है। बी.बी.एन. में 3750 हैक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगाई है। पहले यह धान हिमचाल के साथ लगते पंजाब के रोपड़, भरतगढ़, ढेरोंवाल, हरियाणा के पंचकूला की अनाज मंडियो में किसान अपना धान बेचते थे। लेकिन पिछले दो सालों से पंजाब में हिमाचल के किसानों का धान लेना बंद कर दिया है। जिससे किसानो को आने पोने दाम में इसे बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जिस पर सरकार ने नालागढ़ के इंदिरा आनाज मंडी और बद्दी के मलपुर में धान की खरीद केंद्र खोले है। नालागढ़ में जहां पर 2203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो गई थी। किसान ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते है। एफ.सी.आई. की ओर से किसानो को धान का पैसा उनका खाते में डाला जा रहा है।
