Breaking News
Haryana News

जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते, उनके लिए गांव में गाय पालने हेतू पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए- गृह मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 20 नवंबर। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने हेतू पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए क्यूंकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

विज ने इस अवसर पर कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गौसेवा के लिए गाय पालते थे, मगर आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार, पहले घर में फूल उगाते थे, अब कैकटस लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते है और जो पालन करती है, उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है। गृह मंत्री विज ने बताया कि गौशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

About ANV News

Check Also

Haryana News

शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी- विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता

चंडीगढ़, 7 दिसंबर। हरियाणा विधानसभा के 15 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share