मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आज ऊना में चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीँ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 27 लोगों को 14 लाख रूपये राशि के चैक वितरित किये। सत्ती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इस कोरोनाकाल के दौरान भी गरीब तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है। सत्ती ने जल्द ही भाजपा अध्यक्ष और सरकार में मंत्रियों की ताजपोशी की उम्मीद जताई। वहीँ सत्ती ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।