पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिल्डर प्रवीण कुमार को मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया है। प्रवीण कुमार को CM चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी भी बताया जा रहा है। बिल्डर को अवैध काम करने के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।
बिल्डर प्रवीण कुमार के पंजाब में कई प्रोजेक्ट्स हैं। आरोप है कि, गलत दस्तावेजों और गलत ढंग से बिल्डर ने प्रोजेक्ट्स के लिए अवैध नक्शे पास करवाए। जब इस मामले में शिकायत विजिलेंस को मिली तो जांच-पड़ताल की गई और इसके बाद अब बिल्डर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया। बिल्डर प्रवीण कुमार से विजिलेंस की पूछताक्ष में और भी खुलासे हो सकते हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद यहां भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसी जा रही है।आएदिन राजनीतिक नेताओं से लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिर रही है। वहीं इस कड़ी में कारोबारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।