Breaking News
Geeta Bhukkal

हरियाणा: पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की सांसद अरविंद शर्मा के बयान पर चुटकी, कहा…..

झज्जर। पूर्व मंत्री और झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भाजपा सांसद डा.अरविंद शर्मा के उस बयान पर चुटकी ली है जिसमें शर्मा ने हरियाणा के हर घर में मोदी और भाजपा का जिक्र होने की बात कही है। झज्जर में अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद भुक्कल मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थी। भुक्कल ने कहा कि इस बात पर अभी भी संशय बरकरार है कि सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में कमल के फूल के साथ आखिर कितने दिन रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सीएम सहित पूरी भाजपा के जन संवाद कार्यक्रम को एक ढकोसला बताया।

उन्होंने कहा कि जब सीएम साहब भी अपने जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करते है तो फिर इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपाई किस तरह का जन संवाद कार्यक्रम चला रहे है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम चलाने से पहले भाजपाईयों और जेजेपी के नेताओं को जनता से अपने उस चुनावी घोषणा पत्र के बारे में आम जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने चुनावी वायदों को कितना पूरा किया।

सांसद अरविंद शर्मा द्वारा भी जन संवाद कार्यक्रम चलाए जाने पर सवाल उठाते हुए भुक्कल ने कहा कि चलो इसी बहाने से ही सहीं कम से कम सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र की याद तो आई। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में महंगाई, बरोजगारी, किसान व कर्मचारियों की अनदेखी यूं ही बरकरार है। किसानों को न तो उनकी खराब फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है और न हीं उनकी फसलों का मंडी में सही भाव ही मिल रहा है। आशा वर्कर और सफाई कर्मचारी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत है सरकार को उनकी मांग मान लेनी चाहिए।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share