आज सेक्टर 30 में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सरोज शर्मा द्वारा फ्री मैमोग्राफी चेकअप कैंप महिलाओं के लिए लगाया गया।
इसमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे और पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी ने इस कैंप का शुभारंभ किया। फ्री मैमोग्राफी कैंप सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम के 5:00 बजे तक सेक्टर 30 में चल रहा है।
इस कैंप में सुहाना हॉस्पिटल की तरफ से मैमोग्राफी ऑल व्हील बस भेजी गई है। किसी भी महिला को अपना चेकअप करवाना है तो वह सेक्टर 30 में नामधारी गुरुद्वारा साहिब में आकर अपना चेकअप करवा सकता।