Breaking News

आज से एन एच 7 पर सफर करना होगा महंगा

बनूड़ आज से एन एच 7 पर सफर महंगा होने जा रहा है। इस रोड पर स्थित अजीजपुर टोल प्लाजा ने अपनी टोल दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे लोगों को टैक्स के रूप में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी। नई टोल दरें लागू होने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। एनएचआईए के अधिकारियों के तहत नई टोल दरें 31 मार्च 2023 की रात से ही लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2023 में टोल कलेक्शन 70 हजार करोड़ से ज्यादा होगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कैलेंडर वर्ष 2022 में फास्टैग के जरिए इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन के आंकड़े जारी करते हुए 46 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की थी, जो 50,855 करोड़ रुपये था, जबकि, कैलेंडर वर्ष 2021 में टोल कलेक्शन केवल 34,778 करोड़ रुपये था। मंत्रालय को अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2023 में कुल टोल कलेक्शन 70 हजार करोड़ रुपये के करीब होगी। इसी के मद्देनजर टोल टैक्स रेट में बढ़ोत्तरी की गई है।
जीरकपुर-बनूड़ हाइवे पर स्थित अजीजपुर टोल प्लाजा की पुरानी और नई दरें
वाहन – पहला टोल रेट – नया टोल रेट
कार – 40 – 45
टैंपू – 65 – 70
ट्रक – 140 – 145
बस – 140 – 145
थ्री-एक्सल -215 – 230
एम-एक्सल -266 – 280
यह टोल दरें फास्टैग के लिए है। जिन्होंने अभी तक अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है, उन्हें इस बार टोल पार करने के लिए 90 रुपये देने होंगे। हालांकि मोहाली जिले में तीन टोल पड़ते है लेकिन कुराली और दप्पर टोल प्लाजा के टोल रेट नहीं बढ़े है और वह पहले की तरह जारी रहेंगे।

About ANV News

Check Also

कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share