Breaking News
Ganesh Chaturthi

हरियाणा के सबसे बड़े गणपति धाम मंदिर में विराजे गणपति महाराज।

गणेश चतुर्थी देशभर में धूमधाम से मनाई गई। बहादुरगढ में भी गणेश चतुर्थी की धूम रही। हरियाणा की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा वाले गणपति धाम में भगवान गणेश विराजे और मंदिर को फूल और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। 74 फुट ऊंची विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा साल 2016 में गणपति धाम में स्थापित की गई थी। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति धाम में भगवान गणेश की स्थापना की गई। हवन यज्ञ के साथ गजानन गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

बहादुरगढ़ के गणपति धाम में लगातार 10 दिन तक भगवान गणेश की विधिवत रूप से पूजा की जायगी। गणपति धाम मंदिर में लगी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा के समक्ष लोगों ने पूजा अर्चना की। साथ ही पूरे नियम कायदों का पालन करते हुए भगवान गणेश की पूजा की गई, लड्डुओं का भोग लगाया गया। अगले दस दिनों तक हर रोज विधि विधान से गजानन गणेश की पूजा की जाएगी और फिर गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा।

भगवान गणेश को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य से पहले सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा का विधान है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगढ़ के गणपति धाम मंदिर में स्थित है। गणपति धाम में मूर्ति कारों की 10 सालों की मेहनत के बाद 75 फुट ऊंची यह प्रतिमा तैयार हुई थी हम आपको बता दें कि भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है 85 फुट ऊंची प्रतिमा चिन्मया संदीपन्न आश्रम में साल 2001 में बनकर तैयार हुई थी।

About ANV News

Check Also

Panipat Crime

पानीपत में युवक की हत्या ,पार्टी के दौरान हुआ विवाद बदमाशों ने तेझधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के पानीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला पानीपत …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share