गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को सर्वोच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। भारत के दो सबसे बड़े कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं- साइरस पूनावाला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के कृष्णा एल्ला को भी पुरस्कार दिया गया।
पद्म भूषण भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, वाणिज्य और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए हैं।इस वर्ष राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कारों – 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कारों की स्वीकृति दी है।