फर्जी असेसमेंट मामले में नगर परिषद के दो कर्मचारी व एक पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए विरोध में आज हांसी नगर परिषद के कर्मचारियो ने हड़ताल कर काम-काज ठप कर दिया। दो दिन पूर्व फर्जी असैसमेंट के मामले में पुलिस ने नगर परिषद के दो कर्मचारी व एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ़्तार किया था। जिसमे नगर परिषद के लिपिक गीता व पवन शामिल थे। वही एक रिटायर्ड एकाउंटेंट रामसिंह को भी गिरफ़्तार किया था। नगर परिषद के तीनो कर्मचारियो को गिरफ़्तार करने के मामले में आज नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना दिया और पूरी तरह से काम-काज ठप किया। कर्मचारियों का कहना है की गिरफ्तार किए गए सभी कर्मचारी निर्दोष है। पुलिस द्वारा निर्दोष कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं कर्मचारियों के धरने के चलते आमजन भी परेशान हो रहा है। वहां पर काम करवाने के लिए आए आम लोगों को हड़ताल के चलते वापिस लौटना पड़ रहा है। अभी स्थिति साफ नहीं कि गई की कितने दिन तक धरना चलेगा। कर्मचारियों का कहना है मामले में जल्दी ही कोई हल निकाला जाए। हांसी से केशव धमीजा की रिपोर्ट