Breaking News

यूनाइटेड सिख्स के हरदयाल सिंह को मिला ‘इंटरनेशनल सिख ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

चंडीगढ़, 4 जुलाई, 2023:

यूनाइटेड सिख्स के कार्यक्रम निदेशक हरदयाल सिंह को यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित दूसरे ब्रिटिश सिख पुरस्कार 2023 समारोह में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सिख ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। असाधारण कार्य करने वाले सिखों और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से सैकड़ों नामांकनों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाता है। हमारे यूनाइटेड किंगडम चैप्टर से यूनाइटेड सिख्स की निदेशक पलविंदर कौर ने हरदयाल सिंह की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

वर्ष 1997 में, हरदयाल सिंह सहित युवा सिख पेशेवरों का एक समूह, न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बरो में अप्लसंख्यक समुदायों की सहायता के लिए एकजुट हुआ था। वर्ष 1999 में इसने एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन का रूप ले लिया, जहां से यूनाइटेड सिख्स का जन्म हुआ।

हरदयाल सिंह ने कहा, “वर्ष 2004 में हमारा पहला बड़ा मिशन सामने आया जब हमने हिंद महासागर में विनाशकारी सुनामी के बाद भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया में लंगर शिविर स्थापित किए और राहत सामग्री वितरित की। वर्ष 2004-06 में यूनाइटेड सिख्स की कानूनी टीमों ने फ्रांस, बेल्जियम और अमेरिका में सिखों के नागरिक व मानवाधिकारों से संबंधित कई ऐतिहासिक जीत हासिल कीं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय नागरिक और मानवाधिकार वकालत (आईसीएचआरए) को आकार मिला।

वर्षों के निरंतर प्रयासों से संगठन को एक मानवीय सहायता संगठन के रूप में मान्यता मिली, जिससे 2007 में इसे संयुक्त राष्ट्र, सार्वजनिक सूचना विभाग (डीपीआई) और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से इसका जुड़ाव हुआ और उनका सहयोग मिलना शुरू हुआ।

2010 में हैती में आए विनाशकारी भूकंप के बाद संगठन ने अपना सबसे बड़ा आपातकालीन सहायता मिशन शुरू किया। एक और उपलब्धि 2017 में हासिल हुई, जब इसके प्रयासों से, न्यूयॉर्क सिटी के स्कूलों में 5 वीं और 6 वीं कक्षा के छात्रों को सिख अमेरिकियों के बारे में जानकारी दी गई। फिर, 2020 की महामारी में, यूनाइटेड सिख्स ने विश्व स्तर पर 40 लाख से अधिक भोजन पैकेट वितरित किए।

सिंह ने आगे कहा, ”सब लोगों के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं था। इस ब्रिटिश सिख पुरस्कार का श्रेय हमारे सभी समर्थकों और दानदाताओं को जाता है।

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share