Breaking News

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ पहुंचे कैथल  

* देश हित की नीतियों के साथ आगे बढ़ रही भाजपा  है। आज हर वर्ग अपने आपको भाजपा के साथ जोड़कर गौरवान्वित अनुभव कर रहा हैै । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कैथल प्रवास कार्यक्रम का आगाज करते हुए यह बात कही। 

                              धनखड़ ने कहा कि 30 मई को भाजपा की केंद्र में लोकप्रिय मोदी सरकार के सेवाकाल के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं । पीएम मोदी का आह्वान रहा है कि सरकार और संगठन सहयोगी की भूमिका निभाते हुए अंतिम पात्र व्यक्ति तक लोकहित की योजनाओं का लाभ पहंचाएं।

 विधानसभा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से लोकहित की नीतियों के क्रियान्वयन बारे में फीडबैक लिया जाएगा, संगठन को पन्ना प्रमुख से आगे बढ़ते हुए पन्ना समिति तक ले जाने के बारे में चर्चा होगी। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी से पहले देश है।

— *भाजपा ने किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया – धनखड़* 

                                धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री किसान हितों के खोखले दावे कर रहे हैं। उनके राज में किसानों को राहत के नाम पर अढ़ाई-अढ़ाई रुपये के चेक दिए जाते थे।

 कांग्रेस ने दस साल मेंं 1100 करोड़ रूपये मुआवजा किसानों को दिया। जबकि भाजपा के सेवाकाल में किसानों को 11 हजार करोड़ रूपये मुआवजा दिया गया है। किसानों को आपदा प्रबंधन नीति के तहत फसल खराबे का प्रति एकड़ 15 हजार रूपये मुआवजा दिया जा रहा है। बीमा और भावांतर भरपाई योजनाओं के माध्यम से े किसानों को जोखिम फ्री किया गया है।

ReplyReply allForward

About ANV News

Check Also

भाजपा नेताओं ने ओडिशा के बालासोर रेल हादसा पर जताया शोक

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share