Breaking News
Kanwar Pal

हरियाणा सरकार ने औद्योगिक इकाई चलाने वाले उद्योगपतियों के लिए उठाया सराहनीय कदम

हरियाणा में औद्योगिक इकाई चलाने वाले उद्योगपतियों के लिए सरकार का सराहनीय कदम। हरियाणा के पर्यावरण मंत्री कंवरपाल के निर्देशानुसार हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा उद्योग लगाने के लिए दी गई सिक्योरिटी जो उद्योग न लगने पर और इसी प्रकार सैंपल फेल होने पर जमा सिक्योरिटी व बंद पड़ी फैक्ट्री को खुलवाने पर जमा कराई सिक्योरिटी, जो लंबे समय से वापिस नही की गई उसे आज वापिस देने का काम किया है। जिसके तहत आज जगाधरी के 34 उद्योगपतियों को सिक्योरिटी वापिस देने का काम किया गया। सिक्योरिटी वापिस मिलने के बाद उद्योगपतियों ने कैबिनेट मंत्री कंवर पाल का आभार जताया और बताया की किसी को 8 साल तो किसी को 15 साल से यह सिक्योरिटी वापिस नही मिली थी।

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने कहा कि यमुनानगर जिले से मंगलवार को इसकी शुरुआत हुई है। इसी प्रकार नियम अनुसार जिनकी सिक्योरिटी वापिस मिलनी चाहिए उन्हें दी जाएगी। मेटल, स्क्रीनिंग प्लांट, प्लाईबोर्ड उद्योग से जुड़े 34 उद्योगपतियों को आज 20 लाख से अधिक सिक्योरिटी राशि वापिस करने का काम किया गया। रीजनल पॉल्यूशन बोर्ड यमुनानगर द्वारा भाजपा कार्यालय में उद्योग सिक्योरिटी वापिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पर्यावरण वन मंत्री कंवरपाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पर्यावरण वन मंत्री कंवरपाल ने बताया जिन लोगों ने उद्योग लगाने के लिए सिक्योरिटी जमा कराई थी और उन्होंने उद्योग नहीं लगाया तो सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी वापस की जा रही है। उन्होंने बताया की उद्योग लगाने के लिए, सैंपल फेल होने पर जमा सिक्योरिटी व बंद पड़ी फैक्ट्री को खुलवाने पर जमा कराई सिक्योरिटी को हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा वापस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी वापिस करने की शुरुआत जिला यमुनानगर से की जा रही है जिसमें आज को 34 उद्योगपतियों को 20 लाख 17 हजार 150 रुपये राशि की सिक्योरिटी वापस की गई।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 400 उद्योगपतियों की करोड़ों रुपए की सिक्योरिटी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पास जमा है। जिन्होंने उद्योग लगाने के लिए सिक्योरिटी जमा की परंतु उद्योग नही लगाया तो उनकी भी सिक्योरिटी वापस की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार उद्योग चलाने के लिए उद्योगपतियों को बड़े स्तर पर सहयोग कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सब की जिम्मेदारी है की पॉल्यूशन को रोका जाए और लोगों को पॉल्यूशन फैलाने से रोकने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि अनट्रिटीड पानी खुले में ना छोड़े, ट्रिटीड पानी ही फैक्ट्री से बाहर छोड़ें, तभी पानी स्वच्छ रहेगा और बीमारियों पर भी कंट्रोल रहेगा। पॉल्यूशन और पानी की वजह से बहुत सारी बीमारियां पनप रही है। इन बीमारियों को तभी कंट्रोल किया जा सकता है अगर हम हवा और पानी को साफ रखें।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share