Breaking News
Haryana News

हरियाणा विधान सभा पहली बार करवा रही स्पोर्ट्स मीट

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा के इतिहास में पहली स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसका आगाज 26 अक्तूबर यानी आज सुबह 7:30 बजे विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सेक्टर 3 स्थित एलएलए हॉस्टल से किया। फाइनल मुकाबले 31 अक्तूबर को होंगे। इनमें मुख्य आकर्षण अध्यक्ष बनाम उपाध्यक्ष टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। क्रिकेट टीमों में विधायक और कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

हरियाणा विधान सभा स्पोर्ट्स मीट 2023 का आयोजन हरियाणा विधान सभा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया जा रहा है। इसका आगाज वीरवार सुबह बैंडमिंटन मुकाबले से होगा। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा मौजूद रहेंगे। इसके बाद 11 बजे कैपिटल कॉम्पलैंस में विधान सभा के कर्मचारियों की 2 टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। स्पोर्ट्स मीट में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, लंबी कूद, स्लो साइकिलिंग, 100 मीटर की दौड़, रस्साकशी, मटका दौड़, लेमन रेस मुकाबलों को शामिल किया गया है।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share