Breaking News
Haryana News

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने जीते रिकॉर्ड मेडल।

गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व तमाम फेडरेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे।

वहीं, राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई खेल नीति की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा ओलंपिक एसोशिएशन ने हमेशा खिलाडियों की हर ज़रूरत को समझा है और ख्याल रखा है जिसका ये नतीजा है की हरियाणा के खिलाडी अपना पूरा दम खम दिखा पा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा की खेल नीति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि बाकी राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो नारा भी दिया है जय जवान, जय किसान और जय पहलवान।

बाइट: मनीष ग्रोवर, कोषाध्यक्ष, हरियाणा ओलंपिक संघ

हरियाणा के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीते हैं, जिनमें से 62 गोल्ड मेडल, 55 सिल्वर और 75 ब्रोंज मेडल हैं। राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक समापन से पहले बृहस्पतिवार को हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डाला जबकि इंडोर मैन हैंडबॉल टीम और इंडोर वूमेन टीम ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाए। उधर, योगासन के इवेंट में हरियाणा ने दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जितने में सफलता हासिल की है। ग्रुप इवेंट बॉयज में अमित, राहुल, ऋषभ, अर्जुन, रोहित ने गोल्ड मेडल जीता जबकि बाकी इवेंट में खिलाड़ियों ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीते।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share