Breaking News
Deepa Dubey

क्या हमारे धार्मिक देवी देवताओं से भी बड़े हो गए भाजपा के व्यक्ति विशेष – दीपा दुबे

चंडीगढ़। 18 सितंबर 2023 :चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि कल हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था और हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है। लेकिन कहा कि भाजपा के नेता एक व्यक्ति विशेष की भक्ति में इतना लीन हो गए की वह हमारे सनातन धर्म के देवी देवताओं से भी ऊपर तस्वीर में उनकी पदवी बढ़ा दी है और उनकी देवी देवता से बडी फोटो लगा दी है।

दीपा दुबे ने कहा कि इस कीर्तन की तस्वीर को देखकर सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि भाजपा की नेताओं की क्या इतनी मानसिकता नीचे स्तर तक गिर गई है की एक तरफ भाजपा अपने आप को सनातन धर्म की पार्टी बताती है और इस बात का डंका बजती है की राम मंदिर अयोध्या में भाजपा द्वारा बनाया जा रहा है। लेकिन फोटो लगाने में देवी देवताओं से भी ऊपर व्यक्ति विशेष की फोटो लगती है। इस तस्वीर से साफ दिखता है भाजपा की करनी ,कथनी और सोचने में क्या फर्क है।

दुबे ने कहा कि शहर की जनता को इस तस्वीर को देख कर विचार करने की जरूरत है भाजपा और उनके नेता जो सनातनी होने का डंका बजाते हैं वह असल में सनातन धर्म के देवी देवताओं की तस्वीरों से बड़ी तस्वीर एक व्यक्ति विशेष की लगाकर क्या साबित करना चाहते हैं। क्या भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता धवन इस तस्वीर जो कीर्तन में सनातनीय धार्मिक देवी देवताओं की तस्वीर से बड़ी अपने व्यक्ति विशेष की तस्वीर लगाई है उसके लिए क्या शहर की जनता से माफ़ी मांगेंगे।

दुबे चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद से सीधा सवाल किया है की क्या भाजपा का एक व्यक्ति विशेष सनातन धर्म के देवी देवताओं से ऊपर हो गए हैं क्या?

दुबे ने कहा कि इस तस्वीर से चंडीगढ़ शहर की जनता की भी आंखें खुल गई है कि जो भाजपा के नेता या भाजपा सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति करने के लिए देवी देवताओं को अपना मानती है लेकिन हकीकत में देवी देवताओं की तस्वीर से भी ऊपर अपने चाहते नेता की फोटो लगाकर भाजपा के नेताओं ने यह साबित कर दिया कि सिर्फ चुनावो में वोट डलवाने के लिए ही सिर्फ सनातन धर्म का मुखौटा डालती है भाजपा के नेता अन्यथा सिर्फ एक व्यक्ति विशेष को ही देवी देवताओं से भी ऊपर पूजती है ।

About ANV News

Check Also

Ravindra Pathania

अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और उनके परिवार ने 10 दिनों उपरांत विधिवत रूप से गणपति बप्पा का किया विसर्जन

चंडीगढ़ 29 सितबर, 2023 : श्री गणेश अनंतचतुर्दशी और गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share