Breaking News
Himachal News

Himachal: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका वाड्रा से मिलने पहुंचे छराबड़ा, सुख आश्रय योजना के बारे में कराया अवगत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार देर शाम 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करने छराबड़ा पहुंचे। शिमला में स्थित प्रियंका वाड्रा केआवास छराबड़ा में यह मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस ने जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

इसके अलावा कांग्रेस सरकार द्वारा मंगलवार को आयोजित होने वाले सुख आश्रय योजना के बारे में भी प्रियंका गांधी को भी अवगत करवाया गया। देर शाम सोमवार 2 अक्टूबर को यह मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रियंका गांधी की इस मुलाकात के दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को रिज पर सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप व धनराशि देने जा रहे हैं।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी एक हफ्ते से छराबड़ा में अपने आवास में ठहरे हुए है, जबकि बीते शनिवार को छराबड़ा पहुंचे राहुल गांधी सोमवार सुबह वापस लौट चुके हैं। राहुल गांधी शिमला से सुबह सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए थे। चंडीगढ़ से फिर वह सीधे अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से कोई मुलाकात नहीं की। हालांकि, राहुल गांधी का ये निजी दौरा था। वहीं, राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के साथ-साथ सांगत के साथ सेवा भी करी।

About ANV News

Check Also

Himachal News

मार्शल आर्ट सरकाघाट ने झटके 3 गोल्ड व 2 कांस्य पदक

सरकाघाट। सुंदरनगर के सिरडा इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किक बॉक्सिंग हिमाचल प्रदेश द्वारा भारतीय किक बॉक्सिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share