Breaking News
CM Sukhwinder Singh Sukhu

Himachal: देर रात अचानक ख़राब हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की तबियत, आईजीएमसी में हुए दाखिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अचानक तबियत ख़राब होने के कारण आईजीएमसी में दाखिल हुए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की देर रात अचानक तबियत होने के चलते उन्हें रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री को अचानक पेट में दर्द उठा। जिस वजह से देर रात ही उन्हें तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया।

यहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में उपचारधीन है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर्स द्वारा उनकी देख रेख की जा रही हैं और साथ ही उनका अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट भी करवाए गए हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री सुक्खू की हालत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर अधीक्षक डॉ. राहुल राव द्वारा इसकी पुष्टि की गई हैं।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share