Breaking News
Himachal News

Himachal: राजनीतिक सचिव रह चुके कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को मध्यप्रदेश चुनाव के लिए दी गई बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सचिव रह चुके तेज तर्रार नेता एवं कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को मध्यप्रदेश चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस ने उन्हें आब्जर्वर मध्यप्रदेश मोरीना विधानसभा लगाया है। मंगलवार शाम जारी की गई सूची में उन्हें इस राज्य में तैनाती दी गयी है। अनिल वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी भी है। चार विधानसभा चुनाव में बतौर एआईसीसी कॉर्डिनेटर और दिल्ली एमसीडी चुनाव में आब्जर्वर के रूप सेवाए दे चुके अनिल गोयल के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। यही कारण है कि पार्टी ने लगातार देश के कई राज्यों में  अपने उम्मीदवारों के साथ उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व मैं विद्या स्टोक्स के प्रेस सचिव, कौल सिंह ठाकुर के साथ प्रवक्ता, कांग्रेस सेवा दल के मीडिया प्रभारी व कोडिनेटर, प्रदेश कांग्रेस सचिव, कांग्रेस सरकार मैं डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट्स, जिला कोषाध्यक्ष और अपनी सेवाए दे चुके है साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा रहे अनिल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूभी निभाएंगे। कहा कि इन चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। पार्टी सभी राज्यों में बड़ी जीत हासिल करेगी। अनिल गोयल ने इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद शक्ति सिंह गोहिल, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share