Breaking News
Himachal Disaster

Himachal Disaster: आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लेने 10-11 सितंबर को आएंगी प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। इस बार हिमाचल में कुदरत ने अपना कहर दिखाया। जिस कारण प्रदेश में भूस्खलन, बाढ़ और बदल फटने से बहुत भारी नुक्सान हुआ और इस आपदा के कारण कई लोगों ने अपनी जाने भी गवाई। वही अब, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेनेे के लिए 10 और 11 सितंबर को हिमाचल आएंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी। इस दौरे के दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का प्रियंका गांधी जायजा भी लेंगी। तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी आने की कोशिश कर चुकी लेकिन वह खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण हिमाचल जा ही नहीं रही।

21 अगस्त को प्रियंका के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था। लेकिन उनकी सुरक्षा और सहयोगी टीम 20 अगस्त को सोलन पहुंच गई। प्रियंका को भी उस दिन दिल्ली से हिमाचल के लिए रवाना होना था, परन्तु 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। अब प्रियंका गांधी का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान इस वर्ष 411 लोगोंं की मौत हो चुकी है और वही 38 लोग अभी लापता हैं। 2559 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10,890 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश सरकार को 8677.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हालांकि, सुक्खू सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद प्रदान करने में लगी हैं|

About ANV News

Check Also

Sarkaghat News

चौथे दिन पहुंच गई जिला परिषद क़ाडर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार की धमकी का भी नहीं हुआ कोई असर

सरकाघाट। जिला परिषद क़ाडर अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकाल कलम छोड़ो हड़ताल आज चौथे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share