हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश रहेगी जारी। प्रदेश में बारिश के कारण में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से अब तक काफी नुकसान हो रहा हैं. भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक 350 से अधिक लोगों ने अपनी जान भी गवा दी. कुल्लू जिला के आनी में आठ भवन जमींदोज हो गए और करोडों का नुकसान हो गया। ये भवन एक सप्ताह पहले खाली करवाए गए थे। जबकि एक भवन वीरवार सुबह खाली करवाया गया। हालांकि, प्रदेश में कुदरत का कहर अभी भी जारी हैं| (Himachal Flood)
8450 करोड़ का हुआ नुकसान
हालांकि, ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इन भवनों में भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखाएं चल रही थीं जबकि कुछ में दुकानें थीं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान 7 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें शिमला के समरहिल शिबावड़ी में नीरज और एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। शिवबाड़ी हादसे में रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं| उधर मंडी की टारना पहाड़ी में चार मंजिला भवन गिर गया। कांगड़ा में जलाड़ी के पास जलशक्ति विभाग का कनिष्ठ अभियंता बनेर भरका में बह गया। प्रदेश में अब तक 8450 करोड़ का नुक्सान हो चुका है।
303 दुकानों और 5048 गौशालाओं को पहुंचा नुकसान
प्रदेश में दूसरी ओर अभी तक 367 लोगों की विभिन्न कारणों के कारण मौत हो चुकी है। जिसमें से 136 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2346 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10135 मकानों को नुकसान हुआ है। 303 दुकानों के साथ 5048 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2828.04 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2061.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 1731.23 करोड़ का नुकसान हुआ है। गुरूवार को प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। जबकि शिमला समेत कई स्थानों पर धूप और बादल छाए रहे। (Himachal Flood)
मौसम विभाग का भविष्य-कथन
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा भविष्य-कथन के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर बादलों के साथ धूप के खिलने की संभावना जताई गई है। शिमला में न्यूनतम 16.4 और अधिकतम 23.4 तापमान रहा। सुंदरनगर, 21.7, 31.2. भुंतर, 21.0, 31.2 कल्पा, 14.6, 21.8,धर्मशाला, 20.2, 25.0, ऊना, 21.2, 34.0, नाहन, 22.4, 25.4 केलंग,12.8, 24.7 सोलन, 20.2, 28.5। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा आज भी प्रदेश के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं|