Breaking News
Himachal News

Himachal: कई भाजपा प्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

सरकाघाट। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस की बैठक भद्रोता क्षेत्र के मध्य गौन्टा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पवन ठाकुर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश विशेष रूप से शामिल हुए। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव संबंधित तैयारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय होने, प्रदेश में सुखविंदर सुक्खु की लोकप्रिय सरकार के जनहित के फैसलों, एवं कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं ने संगठन के फ्रंटल इकाइयों में नई नियुक्तियां की मांग भी रखी, पवन ठाकुर ने अपने संबोधन में भद्रोता क्षेत्र की समस्याओं जो कि कार्यकर्ताओं ने रखी उन्हें सिलसिले बार तरीके से सरकार के समक्ष रखने, वह उनके निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया उन्होंने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की जन हितेषी सोच एवं दूर दृष्टि पूर्ण कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने 10 माह के कार्यकाल में देश के तमाम मुख्यमंत्रीयो में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को प्राकृतिक आपदा के दौरान समुचित सहायता न करने का आरोप लगाया, इस मौके पर चलहोग पंचायत की प्रधान विजया ठाकुर जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर अपने समर्थको समेत कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत उप चुनावों में थोना व बाग पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रधान प्रकाश चंद व उप प्रधान प्रताप चंद को भी विजयी होने पर बधाई दी और सम्मानित किया गया।

पवन ठाकुर ने हार पहनाकर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया की पार्टी में आपका पूरा मान सम्मान रखा जाएगा। बैठक में ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान शामिल हुए। जिनमें सरकाघाट शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी, सरकाघाट नगर परिषद उपाध्यक्ष पप्पू, प्रधान नरेश, सुरेश, केडी शर्मा, राकेश,वंदना, प्रकाश, विजया, प्रताप, पाल, टेक चन्द, कुलदीप, ओमचंद, रवि, सुभाष, अमर सिंह, शकुन्तला, लीला, पालसरा, प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, लेखराज राणा, कश्मीर ,इन्द्र पटयाल,प्रकाश ठाकुर, हलकू, विजय ठाकुर, सुभाष शर्मा व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

About ANV News

Check Also

Manali News

संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष……

मनाली। संजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल मनाली का प्रधान चुना गया है। बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share