Breaking News
Manali News

Himachal: रेको डिवाइस चिप बचाएगी पर्वतारोहियों को जिंदगी

मनाली। हिमस्खलन होने की सूरत में रेको डिवाइस चिप पर्वतारोहियों को जिंदगी बचा सकेगी। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली रेको डिवाइस खरीदने जा रहा है। शनिवार को रेको डिवाइस की मॉकड्रिल हुई। मोक ड्रिल में डिवाइस बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे। संस्थान के जानकारों ने इसकी उपयोगिता का अध्ययन किया। इस डिवाइस से ग्लेशियर में 30 मीटर तक दबे पर्वतारोही का पता चल सकेगा। यह पता तब लगेगा जब पर्वतारोही ने रेको डिवाइस चिप लगाई हो। रेको डिवाइस 30 मीटर के दायरे में स्वतः ही अलार्म बजा लेगा।

मनाली, लाहुल-स्पीति और लेह लद्दाख के ग्लेशियरों में पर्वतारोही लापता हो जाते है। जिनकी तलाश करनी मुशिकल हो जाती है। रेको डिवाइस से यह तलाश आसान हो जाएगी। डिवाइस की उपयोगिता जांचने के लिए संस्थान में मॉकड्रिल हुई। जिसमें ग्लेशियर में दबे एवं लापता पर्वतारोही को तलाश करने का अभ्यास किया गया। इस दौरान संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रकाश आजाद, दिल्ली की कंपनी से आए नरेंद व संस्थान के अन्य अनुदेशक मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि इस डिवाइस की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इसी को लेकर आज अभ्यास किया गया।

About ANV News

Check Also

Himachal News

सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुन्नी में किया गया

आज दिनांक 9 दिसंबर 2023 को सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share