Breaking News
Himachal News

Himachal: राज्य में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी में जुटी सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल की बेटियों से जुड़े कुछ एहम निर्णय लेने की तैयारी में हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल की बेटियों के भविष्य को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन निर्णय ले रही है। अब, प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी जारी हैं। इस विषय पर चर्चा के लिए सुक्खू सरकार द्वारा कमेटी बनाई जाएगी। इस कानून के लागू होने पर प्रदेश की सभी बेटियों को अपना भविष्य बनाने के लिए और अधिक समय मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शूलिनी विवि के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। 

जिस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने आगे कहा कि विवि में PH.D की डिग्री लेने वालीं बेटियों की संख्या ज्यादा है। वही समाज तरक्की करता है, जहां पर सभी को सम्मान अधिकार मिलता है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बताया कि पढ़े लिखे युवाओं को भी राजनीति में आना चाहिए। विधानसभा में 92 फीसदी विधायक ग्रेजुएट हैं। असफलता से सफलता का रास्ता निकलता है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तो राजनीती में हिस्सा लेना चाहिए।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share