Breaking News
Vandana Guleria

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिलाना इतिहास रखेगा याद- वंदना गुलरिया

सरकाघाट। पूर्व भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं जिला पार्षद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिला कर ना सिर्फ महिलाओं को खोया हुआ सम्मान दिलाया है बल्कि यह निर्णय इतिहास में भी दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार ने एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक पेश करके लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी को विस्तार दिया है और साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और भी मजबूत होगा। भाजपा महिला नेत्री ने कहा कि कई दशकों से महिला आरक्षण के संबंध में चर्चाएं तो होती रही परंतु संसद में कोई भी प्रयास नहीं हुए। यहां तक की अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भी कई बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया, लेकिन उसे लागू करने के लिए आंकड़े नहीं जुट पाए थे।

वंदना ने कहा की लोकसभा और विधानसभा में 33% महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व होने के कारण महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदलेगी बल्कि उन पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचारों पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे देश भर में महिलाओं के लिए दर्जनों सम्मानजनक योजनाएं शुरू की गई है, जिससे महिलाओं की आर्थिक में भी सुधार हुआ है। स्वतंत्र भारत का अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है महिलाओं के लिए बिल पास होना। देश भर की महिलाओं के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इस बिल के पास होने से पता चलता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

About ANV News

Check Also

Sarkaghat News

चौथे दिन पहुंच गई जिला परिषद क़ाडर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार की धमकी का भी नहीं हुआ कोई असर

सरकाघाट। जिला परिषद क़ाडर अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकाल कलम छोड़ो हड़ताल आज चौथे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share