Breaking News
Haryana News

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी स्थित अंपने आवास पर राज्यपाल बंडारू के पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का शुक्रवार को अम्बाला छावनी स्थित गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल ने विज से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों इत्यादि पर बातचीत की। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करने उपरांत अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए अपने राजनैतिक सफर के बारे में भी बताया।

विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में जीटी रोड़ के नजदीक करोड़ों रूपये की राशि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बन रहा है, 1857 में आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले अनसंग हीरो की याद में यह भव्य शहीदी स्मारक बन रहा है।उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है, इसका सिविल वर्क का अधिकतर कार्य किया जा चुका है। आर्ट वर्क से सम्बन्धित कार्य के टैंडर हो चुके हैं और जल्द आगे शेष कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। यह स्मारक हरियाणा ही नहीं पूरे देश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

इसके साथ-साथ उन्होंने राज्यपाल को हाल ही में हुए घरेलू हवाई अड्डे के शिलान्यास के बारे में भी जानकारी समझा की। उन्होने कहा कि इस घरेलू हवाई अड्डे से न केवल अम्बाला छावनी के लेागों को बल्कि आस-पास के क्षेत्र के लेागों को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने अम्बाला छावनी में बने नेताजी सुभाष पार्क, फीफा से अप्रूवर्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खेल स्टेडियम, आल वैदर स्वीमिंग पुल, उत्तर भारत का बेहतरीन नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, बैंक स्कवेयर कम शॉपिंग मॉल के साथ-साथ अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर उपायुक्त डा0 शालीन, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भाई राजेन्द्र विज, चाचा एस.डी. विज सेवानिवृत विंग कमांडर, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, बिजेन्द्र चौहान, शुभम विज, संजीव वालिया, विपिन खन्ना, राम बाबु यादव, अजय बवेजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share