Breaking News
Punjab News

पंजाब में बड़ा हादसा: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, झुलसने से 5 लोगों की हुई मौत; एक गंभीर

पंजाब के जालंधर वेस्ट के अवतार नगर गली नंबर 12 में भाजपा कार्यकर्ता घई परिवार के पांच सदस्यों की आग में झुलसने से एक साथ मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सिलिंडर की गैस लीक होने से आग लग गई और गैस सिर में भी चढ़ गई, इससे घर के पांच सदस्यों की मौत हो गई। घटना रविवार रात 9:30 के करीब की बताई जा रही है। जिस दौरान लोग खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग के साथ पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले जिंदा जले 15 वर्षीय लड़की और 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशपाल सिंह, रुचि, दीया, मंशा और अक्षय के रूप में हुई है। जबकि इंद्रपाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया। हादसा भाजपा नेता के भाई के घर पर हुआ है। परिवार भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, हादसे में गंभीर रूप से घायल इंद्रपाल सिंह ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा हैं।

About ANV News

Check Also

Punjab News

पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित ने श्री गुरु नानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share