Breaking News
Mandi News

Mandi News: यदि आप भी मंडी नेशनल हाईवे के 6 मील से गुज़रते हैं तो हो जाए सावधान……

मंडी के नेशनल हाईवे से गुजरने वाले सभी यात्री सावधान हो जाए। दरअसल, मंडी जिला के 6 मील के पास से गुज़र रहे बाइक सवार दंपत्ति पर पहाड़ से पत्थर गिर गए। जिस कारण वह दोनों घायल हो गए। हादसा, वीरवार शाम (21 सितंबर) को हुआ था। हादसे के तुरंत बाद ही दोनों घायलो को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बल्ह घाटी के भ्यारटा गांव के रहने वाले चिंत राम और उनकी धर्मपत्नी माया देवी अपने रिश्तेदारों के घर से बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। लेकिन, जब 6 मील के पास आए तब अचानक से उनके ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे जिस कारण वह दोनों घायल हो गए। हादसे में माया देवी को टांगों, बाज़ू और मुँह पर चोट आई हैं वही उनके पति चिंत राम को टांग पर चोट आई हैं।

108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया। जहा पर दंपत्ति का इलाज़ जारी हैं। वही, इस हादसे के बाद हाईवे पर यातायात को कुछ वक़्त के लिए रोक दिया गया था, लेकिन उसके बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share